स्वागत है

BAE Systems आपकी व्यक्तिगत जानकारी की निजता और सुरक्षा की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। यह नोटिस यह बताता है कि BAE Systems Plc और उसकी सहायक कंपनियाँ, संबद्ध संस्थाएँ और संबंधित इकाइयाँ (“कंपनी”, “हम”, “हमारा”, या “हमें”) आपकी भर्ती और ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया के दौरान, और कंपनी के साथ आपके जुड़ाव के दौरान एवं उसके बाद, आपके बारे में व्यक्तिगत जानकारी कैसे एकत्र और संसाधित करती हैं। यह नोटिस केवल संभावित, वर्तमान और पूर्व स्टाफ सदस्यों पर लागू होता है। यह नोटिस निम्नलिखित देशों में स्थित और उनसे जुड़ी कंपनियों (शाखाओं सहित) के लिए काम करने वाले स्टाफ सदस्यों पर लागू होता है:

देश कंपनी
बहरीन BAE Systems (International) Limited – बहरीन
ब्राज़ील BAE SYSTEMS do Brasil Ltda
मिश्र BAE Systems Technology LLC
भारत BAE Systems India (Homeland Security) Private Limited
BAE Systems India (Services) Private Limited
इंडोनेशिया PT BAE Systems Services
BAE Systems (International) Limited - इंडोनेशिया
इराक BAE Systems (International) Ltd - इराक
जापान BAE Systems Japan GK
BAE Systems Air Japan KK
कुवैत BAE Systems Applied Intelligence Integrated Computer Solutions (Kuwait) SPC
मलेशिया BAE Systems Applied Intelligence Malaysia Sdn Bhd
BAE Systems (International) Limited – मलेशिया
ओमान BAE Systems (Oman) Limited
BAE Systems Oman LLC
कतर BAE Systems (International) Limited – कतर
BAE Systems Operations Limited QA
BAE Systems QFC कतर
सिंगापुर BAE Systems (International) Limited – सिंगापुर
BAE Systems Applied Intelligence (Asia Pacific) Pte Ltd
दक्षिण अफ्रीका BAE Systems (Military Air) Overseas Limited
दक्षिण कोरिया BAE Systems (International) Limited - दक्षिण कोरिया
ताइवान BAE Systems Holdings International LLC - ताइवान
थाइलैंड BAE Systems (International) Limited - थाइलैंड
यूक्रेन BAE Systems Ukraine LLC
संयुक्त अरब अमीरात BAE Systems plc - संयुक्त अरब अमीरात
BAE Systems Applied Intelligence (International) Ltd

यह नोटिस व्यक्तिगत जानकारी की उन श्रेणियों का वर्णन करता है जिन्हें हम एकत्र करते हैं, हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं, हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को कैसे सुरक्षित रखते हैं, हम कब आपकी व्यक्तिगत जानकारी को तीसरे पक्षों के सामने प्रकट कर सकते हैं, और हम कब आपकी व्यक्तिगत जानकारी को आपके मूल स्थान से बाहर स्थानांतरित कर सकते हैं। यह नोटिस यह भी बताता है कि आप अपनी व्यक्तिगत जानकारी को कैसे देख सकते हैं, उसमें सुधार कर सकते हैं, और उसे मिटाने का अनुरोध कैसे कर सकते हैं, जहाँ ये अधिकार आपके डेटा संरक्षण कानूनों के तहत लागू होते हैं। आप इस नोटिस के अंत में दी गई शब्दावली में बड़े अक्षरों से शुरू होने वाले शब्दों की परिभाषाएँ देख सकते हैं।

इस नोटिस के सभी भाग हर किसी के लिए प्रासंगिक नहीं होंगे। इस नोटिस का उद्देश्य हमारे द्वारा की जाने वाली प्रोसेसिंग गतिविधियों का विवरण प्रदान करना है, और इस नोटिस में किसी गतिविधि के सूचीबद्ध होने का यह अर्थ नहीं है कि हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को इसी तरीके से और इन्हीं उद्देश्यों के लिए संसाधित कर रहे हैं। यदि आपके पास इस बारे में कोई प्रश्न हैं कि प्रस्तुत की गई जानकारी आपसे किस प्रकार संबंधित है, तो कृपया ‘हमसे संपर्क करें’ अनुभाग में दिए गए प्रासंगिक संपर्क विवरणों का उपयोग करके हमसे संपर्क करें।

हम एक कंपनी हैं, जिसकी वैश्विक उपस्थिति है। हम जिन देशों में काम करते हैं, वहाँ हम विभिन्न डेटा संरक्षण कानूनों के अधीन हो सकते हैं। हमारे पूरे व्यवसाय में डेटा संरक्षण के प्रति हमारा दृष्टिकोण यथासंभव सुसंगत रहने और सभी लागू डेटा संरक्षण कानूनों को पूरा करने का है, हालांकि आपके देश में व्यक्तिगत जानकारी और/या हमारी डेटा प्रोसेसिंग गतिविधियों से संबंधित विशिष्ट आवश्यकताएं, अधिकार और दायित्व भिन्न हो सकते हैं। इस नोटिस में किसी भी बात का ऐसा अर्थ नहीं निकाला जा सकता है जो ऐसे अधिकार या दायित्व स्थापित करता हो जो लागू डेटा संरक्षण कानूनों द्वारा अनिवार्य किए गए दायित्वों से परे (अधिक) हों।

मेरी व्यक्तिगत जानकारी का डेटा नियंत्रक कौन है?

आप जिस BAE Systems समूह की कंपनी में आवेदन करते हैं, या जिसका उल्लेख आपके अनुबंध में किया गया है (चाहे वह हमारे द्वारा जारी किया गया हो या किसी तीसरे पक्ष द्वारा), वह आमतौर पर आपकी व्यक्तिगत जानकारी की डेटा नियंत्रक होगी। इसके अतिरिक्त, व्यक्तिगत जानकारी की प्रोसेसिंग किसी अन्य समूह कंपनी द्वारा संबंधित उद्देश्यों या अपने स्वयं के उद्देश्यों के लिए की जा सकती है, जिस स्थिति में वह अन्य समूह कंपनी आपकी व्यक्तिगत जानकारी की डेटा नियंत्रक होगी।

आप मेरी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं?

इस नोटिस का परिशिष्ट आपको यह समझने में मदद करेगा कि हम आपके साथ अपने संबंधों या बातचीत में आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग कैसे करते हैं।

हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग केवल उन्हीं उद्देश्यों के लिए करेंगे जिनके लिए हमने इसे एकत्र किया था, जब तक कि हम उचित रूप से यह न मानें कि हमें किसी अन्य कारण से इसका उपयोग करने की आवश्यकता है। यदि हमें किसी भिन्न कारण से इसका उपयोग करने की आवश्यकता होती है, तो हम ऐसा केवल तभी करेंगे जब वह मूल उद्देश्य से संबंधित हो। यदि हमें आपकी जानकारी का उपयोग किसी ऐसे तरीके से करने की आवश्यकता होती है जो इस नोटिस में शामिल नहीं है या मूल उद्देश्य से संबंधित नहीं है, तो हम आपको उस नए उपयोग के बारे में अतिरिक्त जानकारी प्रदान करेंगे।

हम कानूनी आवश्यकताओं और अपने व्यवसाय के संचालन के तरीके के अनुसार इसे अद्यतित रखने के लिए समय-समय पर इस नोटिस की सामग्री में संशोधन कर सकते हैं।

आप मेरी व्यक्तिगत जानकारी को संसाधित करने के आधार को किस प्रकार उचित ठहराते हैं?

आपकी व्यक्तिगत जानकारी की किसी भी प्रोसेसिंग को करने के लिए, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारे पास ऐसा करने का कोई विशेष कारण हो। आपकी व्यक्तिगत जानकारी को संसाधित करने के हमारे कारण सीधे तौर पर आपके डेटा संरक्षण कानूनों में निर्धारित प्रोसेसिंग के कानूनी आधारों से संबंधित हैं। आपकी सभी प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी को संसाधित करने के सामान्य आधार और उनके अर्थ नीचे विस्तार से बताए गए हैं:

आधार  विवरण 
आपके साथ एक अनुबंध में प्रवेश करना या काम करना हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को तब संसाधित कर सकते हैं जब यह प्रोसेसिंग किसी ऐसे अनुबंध के निष्पादन के लिए आवश्यक हो जिसके आप एक पक्ष हैं, या ऐसा अनुबंध करने से पहले आपके अनुरोध पर आवश्यक कदम उठाने के लिए हो। इसका अर्थ यह है कि हम आपके साथ अपने अनुबंध को पूरा करने या उसे निष्पादित करने के लिए आवश्यक कार्रवाइयाँ कर सकते हैं। 
अपने वैधानिक दायित्वों के अनुपालन में। हम पर लागू होने वाले किसी कानूनी या नियामक दायित्व का पालन करने के लिए हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को संसाधित कर सकते हैं। इसलिए, हम लागू कानूनों का पालन करने के लिए आवश्यक कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं। 
यह प्रोसेसिंग हमारे या किसी तीसरे पक्ष के (आपके अपने सहित) वैध हितों के लिए आवश्यक है। हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को तब संसाधित कर सकते हैं जब यह प्रोसेसिंग हमारे या किसी तीसरे पक्ष के (आपके अपने सहित) वैध हितों के लिए आवश्यक हो, बशर्ते कि वे हित आपके हितों या अधिकारों पर हावी न होते हों।
आपने प्रोसेसिंग के लिए अपनी सहमति दे दी है।

हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को तब संसाधित कर सकते हैं जब आपने हमें किसी विशिष्ट उद्देश्य के लिए ऐसी व्यक्तिगत जानकारी को संसाधित करने की अपनी सहमति दी हो। आप आमतौर पर हमसे संपर्क करके इस सहमति को वापस ले सकते हैं।

हमारे यहां किसी पद के लिए आवेदन करते समय, यदि आप आवेदन या चयन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में हमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करना चुनते हैं, तो हम इसे उस जानकारी का उपयोग करने के लिए आपकी निहित सहमति मान सकते हैं, जहां आपके स्थानीय डेटा संरक्षण कानूनों के तहत सहमति आवश्यक हो। ऐसा इसलिए है क्योंकि आप स्वेच्छा से हमें यह जानकारी दे रहे हैं ताकि हम आपके आवेदन पर विचार कर सकें।

यह प्रोसेसिंग महत्वपूर्ण हितों के लिए आवश्यक है। हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को तब संसाधित कर सकते हैं जब यह प्रोसेसिंग आपके जीवन या किसी अन्य के जीवन की रक्षा करने के लिए या आपको/उन्हें सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक हो।
संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी

आपकी संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को संसाधित करने के लिए, हम यह सुनिश्चित करते हैं कि ऊपर बताए गए प्रोसेसिंग के सामान्य कारणों के अलावा, हमारे पास ऐसा करने का कोई विशेष कारण भी हो। यह कारण आपके डेटा संरक्षण कानूनों में निर्धारित प्रोसेसिंग के अतिरिक्त कानूनी आधारों में से किसी एक से संबंधित होना आवश्यक हो सकता है।

हमने इस नोटिस में आपकी संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को संसाधित करने के अपने कारणों को, प्रोसेसिंग के प्रासंगिक सामान्य और अतिरिक्त कानूनी आधारों के साथ प्रस्तुत किया है:

कानूनी आधार  विवरण 
हमारे रोजगार कानून के दायित्वों का पालन करने के लिए। हम संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को तब संसाधित करते हैं जब यह प्रोसेसिंग हमारे लिए रोजगार, कर और स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कानून के तहत अपने दायित्वों का पालन करने के लिए आवश्यक किसी भी कार्रवाई को करने हेतु जरूरी हो। 
यह प्रोसेसिंग व्यावसायिक चिकित्सा के लिए आवश्यक है। हमारे बाहरी और आंतरिक व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाता संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को तब संसाधित करते हैं जब यह प्रोसेसिंग निवारक या व्यावसायिक चिकित्सा के उद्देश्यों के लिए, आपकी कार्य क्षमता के मूल्यांकन के लिए, या चिकित्सा निदान प्रदान करने के लिए आवश्यक हो।
यह प्रोसेसिंग व्यापक सार्वजनिक हितों के लिए आवश्यक है। हम संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को तब संसाधित करते हैं जब यह प्रोसेसिंग व्यापक सार्वजनिक हित के कारणों से आवश्यक हो, जैसा कि लागू डेटा संरक्षण कानूनों में निर्धारित किया गया है।
यह प्रोसेसिंग आपके जीवन या किसी अन्य के जीवन की रक्षा करने के लिए आवश्यक है।  हम संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को तब संसाधित करते हैं जब यह प्रोसेसिंग आपके या किसी अन्य व्यक्ति के महत्वपूर्ण हितों की रक्षा करने के लिए आवश्यक हो, और आप सहमति देने में शारीरिक या कानूनी रूप से असमर्थ हों। इसका मतलब यह है कि हम आपकी विशेष श्रेणियों की व्यक्तिगत जानकारी को असाधारण आपातकालीन स्थितियों में संसाधित कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, जैसे कि कोई चिकित्सीय आपात स्थिति।
यह प्रोसेसिंग कानूनी दावों के लिए आवश्यक है। हम संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी को तब संसाधित करते हैं जब यह प्रोसेसिंग कानूनी दावों की स्थापना, अभ्यास या बचाव के लिए आवश्यक हो।

 

आपके क्षेत्राधिकार का डेटा संरक्षण कानून कुछ अन्य प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी के लिए अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान कर सकता है। हम इस प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी के लिए लागू डेटा संरक्षण कानूनों की आवश्यकताओं का सम्मान करेंगे।

क्या होगा यदि मैं आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी प्रदान नहीं करता/करती हूँ?

कुछ मामलों में, यदि आप विशिष्ट जानकारी नहीं देते हैं, तो हो सकता है कि हम आपके आवेदन को आगे बढ़ाने या आपके साथ अपने संबंधों को बनाए रखने में असमर्थ हों। ऐसा तब हो सकता है जब हमें उस संबंध के प्रभावी और कुशल प्रशासन और प्रबंधन को बनाए रखने के लिए प्रासंगिक जानकारी की आवश्यकता होती है।

उदाहरण के लिए, आपको भुगतान करने के लिए हमें आपकी पहचान की जानकारी, संपर्क और पेरोल की जानकारी की आवश्यकता होती है। यदि यह प्रदान नहीं की जाती है, तो हो सकता है कि हम अपने संविदात्मक संबंध का प्रबंधन करने में असमर्थ हों।

आप मेरी जानकारी को सुरक्षित कैसे रखते हैं?

कंपनी हमारे द्वारा संसाधित की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इस प्रतिबद्धता के समर्थन में, हमने आपकी व्यक्तिगत जानकारी की प्रोसेसिंग से जुड़े जोखिमों के अनुकूल सुरक्षा स्तर सुनिश्चित करने के लिए उचित तकनीकी, भौतिक और संगठनात्मक उपाय लागू किए हैं।

आप मेरी व्यक्तिगत जानकारी कहाँ से प्राप्त करते हैं?

अधिकांश मामलों में, हम व्यक्तिगत जानकारी सीधे आपसे ही प्राप्त करते हैं। या तो आप हमें यह जानकारी हमारे संबंध की शुरुआत में प्रदान करते हैं या हमारे साथ अपनी बातचीत के दौरान किसी अन्य समय पर देते हैं। इसमें वह व्यक्तिगत जानकारी शामिल होगी जिसे आप किसी फ़ॉर्म या किसी स्वयं-सेवा फ़ंक्शन के माध्यम से दर्ज करते हैं, साथ ही वह जानकारी भी शामिल होगी जो आप मानव संसाधन (HR) टीम, अपने पीपुल मैनेजर और हमारे कार्यबल के किसी भी सदस्य को देते हैं।

हम हमारे साथ आपके संबंधों के दौरान आपके बारे में व्यक्तिगत जानकारी बना सकते हैं - नीचे आंतरिक स्रोत देखें।
कुछ मामलों में, हम आपके बारे में व्यक्तिगत जानकारी तीसरे पक्ष के स्रोतों से प्राप्त करते हैं - नीचे बाहरी स्रोत देखें। 

आंतरिक स्रोत

आपके द्वारा हमें प्रदान की जाने वाली व्यक्तिगत जानकारी के अलावा, हम आंतरिक रूप से कुछ और व्यक्तिगत जानकारी भी उत्पन्न कर सकते हैं। यह आमतौर पर आवश्यकतानुसार मानव संसाधन (HR) या आपके लाइन प्रबंधन द्वारा उत्पन्न किया जाएगा।

कुछ परिस्थितियों में, लागू कानूनों द्वारा अनुमत सीमा तक, मॉनिटरिंग उपकरणों या अन्य साधनों के माध्यम से अप्रत्यक्ष रूप से भी डेटा एकत्र किया जा सकता है (उदाहरण के लिए, बिल्डिंग और लोकेशन एक्सेस कंट्रोल एवं मॉनिटरिंग सिस्टम, सीसीटीवी, टेलीफोन लॉग और रिकॉर्डिंग, आईटी नेटवर्क और एप्लिकेशन उपयोग लॉग एवं रिपोर्ट, और ईमेल तथा इंटरनेट एक्सेस लॉग एवं रिपोर्ट)। इन परिस्थितियों में, डेटा हमारे द्वारा या हमारी ओर से संबंधित सेवा के किसी तीसरे पक्ष के प्रदाता द्वारा एकत्र किया जा सकता है।

बाहरी स्रोत

हम तीसरे पक्षों से भी कुछ व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

हम पिछले नियोक्ता से संदर्भ, आपके डॉक्टर से मेडिकल रिपोर्ट (लागू कानून की आवश्यकताओं के अधीन) या अन्य बाहरी पेशेवरों (जैसे कि हमारे व्यावसायिक स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं, शेयर योजना और/या पेंशन योजना प्रशासकों), कर अधिकारियों, लाभ प्रदाताओं से या किसी ऐसे तीसरे पक्ष से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं जिसे हम सुरक्षा जांच या पृष्ठभूमि जांच करने के लिए नियुक्त करते हैं (जहाँ लागू कानून द्वारा अनुमति हो)। हम विश्वसनीय बाहरी प्रदाताओं द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती-संबंधी मूल्यांकनों, जैसे कि साइकोमेट्रिक या योग्यता परीक्षणों के परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं।

कुछ मामलों में, हम सार्वजनिक सूचना स्रोतों से भी कुछ व्यक्तिगत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

आप मेरी व्यक्तिगत जानकारी दूसरों के साथ कब साझा करते हैं?

कंपनी के भीतर, आपकी व्यक्तिगत जानकारी तक केवल आवश्यकता-आधारित पहुँच होगी या इसे आंतरिक रूप से प्रकट किया जा सकता है - नीचे आंतरिक प्राप्तकर्ता देखें।

आपकी व्यक्तिगत जानकारी को तीसरे पक्षों के साथ भी साझा किया जा सकता है या उनके द्वारा इस तक पहुँच प्राप्त की जा सकती है, जिसमें आपूर्तिकर्ता, सलाहकार, राष्ट्रीय प्राधिकरण और सरकारी निकाय शामिल हैं - नीचे बाहरी प्राप्तकर्ता देखें।
इसके अतिरिक्त, ऐसी परिस्थितियाँ भी हो सकती हैं जहाँ हमें अपने व्यवसाय के प्रबंधन एवं सुरक्षा को बनाए रखने और अपनी सेवाएं प्रदान करने में मदद के लिए आपकी व्यक्तिगत जानकारी को तीसरे पक्षों के सामने प्रकट करने की आवश्यकता हो सकती है।

हम निम्नलिखित स्थितियों में तीसरे पक्षों को आपकी व्यक्तिगत जानकारी प्रकट कर सकते हैं यदि:

  • हम कोई व्यवसाय बेचते या खरीदते हैं, जिस स्थिति में हम ऐसे व्यवसाय के संभावित विक्रेता या खरीदार को आपकी व्यक्तिगत जानकारी प्रकट कर सकते हैं;
  • BAE Systems plc या उसकी लगभग सभी संपत्तियों का किसी तीसरे पक्ष द्वारा अधिग्रहण कर लिया जाता है, जिस स्थिति में उसके पास आपके बारे में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी उस तीसरे पक्ष को स्थानांतरित कर दी जाएगी;
  • हम पर किसी भी कानूनी या नियामक दायित्व का पालन करने के लिए, या हम जिस क्षेत्राधिकार में काम करते हैं वहाँ की सरकार द्वारा निर्धारित राष्ट्रीय सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए, अथवा अपने कानूनी अधिकारों को लागू करने या उनका उपयोग करने के लिए आपकी व्यक्तिगत जानकारी को प्रकट या साझा करने का दायित्व है; ऐसी स्थिति में हम दुनिया भर में अपने नियामकों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों या अपने कानूनी सलाहकारों के साथ आपकी व्यक्तिगत जानकारी साझा कर सकते हैं;
  • BAE Systems plc या BAE Systems समूह की कंपनियों के किसी भी सदस्य, हमारे ग्राहकों, आपूर्तिकर्ताओं या अन्य लोगों के अधिकारों, संपत्ति या सुरक्षा की रक्षा करना आवश्यक हो, जिस स्थिति में हम आपके व्यक्तिगत विवरण हमारे कानूनी सलाहकारों और अन्य पेशेवर सेवा फर्मों को प्रकट कर सकते हैं; और
  • वे हमें ऐसी सेवाएं प्रदान करते हैं जो हमारे साथ आपके संबंधों से जुड़ी हुई हैं।

जहाँ ये तीसरे पक्ष (या कोई अन्य) एक डेटा प्रोसेसर के रूप में कार्य करते हैं (उदाहरण के लिए, एक पेरोल प्रदाता), वे व्यावसायिक गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने के लिए हमारी ओर से और हमारे निर्देशों के अनुसार अपने कार्यों को पूरा करते हैं। इस स्थिति में, आपकी व्यक्तिगत जानकारी इन पक्षों को केवल आवश्यक सेवाएं प्रदान करने के लिए आवश्यक सीमा तक ही प्रकट की जाएगी। 

आंतरिक प्राप्तकर्ता

आपकी व्यक्तिगत जानकारी के आंतरिक प्राप्तकर्ताओं में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:

  • स्थानीय और वैश्विक विभाग, जिनमें लाइन मैनेजमेंट और टीम के सदस्य शामिल हैं;
  • स्थानीय प्रबंधन और वैश्विक कार्यकारी प्रबंधन जो कंपनी के साथ आपके संबंधों के प्रबंधन या उससे जुड़े निर्णय लेने के लिए जिम्मेदार हैं, या जब वे कंपनी के साथ आपके संबंधों से संबंधित किसी प्रक्रिया में शामिल हों (जिसमें बिना किसी सीमा के, अनुपालन, कानूनी, ऑडिट और सुरक्षा विभाग के स्टाफ शामिल हैं);
  • सिस्टम प्रशासक; और
  • जहाँ वित्त और आईटी विभागों जैसी टीमों के स्टाफ द्वारा विशिष्ट कार्यों के निष्पादन या सिस्टम के रखरखाव के लिए आवश्यक हो।

कंपनी के भीतर कुछ आपस में जुड़े आईटी सिस्टमों के बीच भी व्यक्तिगत जानकारी साझा की जा सकती है।

इसके अतिरिक्त, जहाँ प्रासंगिक हो, इस नोटिस में उल्लिखित उद्देश्यों के लिए कंपनी के स्टाफ द्वारा कुछ बुनियादी व्यक्तिगत जानकारी (जिसमें आपका नाम, स्थान, पद का नाम, संपर्क जानकारी और कोई भी प्रकाशित कौशल और अनुभव शामिल हो सकते हैं) तक पहुँच प्राप्त की जा सकती है।

बाहरी प्राप्तकर्ता

आपकी व्यक्तिगत जानकारी के बाहरी प्राप्तकर्ताओं में निम्नलिखित शामिल हो सकते हैं:

  • सेवा प्रदाता;
  • संयुक्त उद्यम;
  • कर प्राधिकरण;
  • नियामक प्राधिकरण;
  • कानून प्रवर्तन;
  • हमारे बीमाकर्ता; 
  • हमारे बैंक और अन्य वित्तीय सलाहकार;
  • आईटी प्रशासक;
  • वकील;
  • ऑडिटर;
  • निवेशक;
  • परामर्शदाता और अन्य पेशेवर सलाहकार;
  • प्रशिक्षण निकाय, शिक्षा प्रदाता, व्यावसायिक और पेशेवर सदस्यता और/या संगठन;
  • पेरोल प्रदाता;
  • लाभ प्रदाता;
  • हमारे लाभ कार्यक्रमों के प्रशासक; और
  • हमारे ग्राहक।

हमारे आईटी सिस्टम में मौजूद व्यक्तिगत जानकारी तक उन सिस्टमों के प्रदाताओं, उनकी संबद्ध कंपनियों और उप-ठेकेदारों (जैसे कि हमारे मानव संसाधन सूचना सिस्टम के ढांचे की होस्टिंग, सहायता और रखरखाव से जुड़े लोगों) की पहुँच हो सकती है।

हम उम्मीद करते हैं कि ये तीसरे पक्ष उन्हें प्रकट किए गए किसी भी डेटा को हमारे साथ उनके संविदात्मक संबंधों और लागू कानून के अनुसार संसाधित करेंगे, जिसमें डेटा की गोपनीयता और सुरक्षा भी शामिल है। 

इसके अतिरिक्त, हम पर लागू होने वाले किसी कानूनी दायित्व का पालन करने के लिए हम राष्ट्रीय प्राधिकरणों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा कर सकते हैं। यह उदाहरण के लिए आसन्न या लंबित कानूनी कार्यवाही या वैधानिक ऑडिट के दायरे में हो सकता है।

क्या मेरी कोई भी व्यक्तिगत जानकारी विदेशों में स्थानांतरित की जाती है?

हम इस नोटिस में दिए गए विवरण के अनुसार आपकी व्यक्तिगत जानकारी को BAE Systems समूह की कंपनियों के भीतर साझा करते हैं (ऊपर “आप मेरी जानकारी दूसरों के साथ कब साझा करते हैं?” देखें)।
BAE Systems समूह के भीतर व्यक्तिगत जानकारी का कोई भी स्थानांतरण एक आंतरिक-समूह समझौते के दायरे में होगा, जो यह सुनिश्चित करने के लिए विशिष्ट संविदात्मक सुरक्षा प्रदान करता है कि आपकी व्यक्तिगत जानकारी को समूह के भीतर जहाँ कहीं भी स्थानांतरित किया जाए, उसे सुरक्षा का एक पर्याप्त और सुसंगत स्तर प्राप्त हो।

इसके अतिरिक्त, कुछ बाहरी संगठन (ऊपर “आप मेरी व्यक्तिगत जानकारी दूसरों के साथ कब साझा करते हैं?” देखें) जिनके साथ हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी साझा करते हैं, वे आपके गृह देश से बाहर स्थित हो सकते हैं। हम यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाते हैं कि विभिन्न क्षेत्राधिकारों के बीच व्यक्तिगत जानकारी के किसी भी स्थानांतरण को आपके निजता अधिकारों की रक्षा के लिए सावधानीपूर्वक प्रबंधित किया जाए, जैसे कि तीसरे देशों में व्यक्तिगत जानकारी के स्थानांतरण के लिए स्वीकृत मानक संविदात्मक शर्तों, अन्य कानूनी रूप से स्वीकार्य सुरक्षा उपायों जो सुरक्षा का एक पर्याप्त स्तर सुनिश्चित करते हैं, या डेटा संरक्षण कानून के तहत उपलब्ध छूटों पर भरोसा करना।

कानून प्रवर्तन एजेंसियों या नियामकों से हमें प्राप्त होने वाले जानकारी के किसी भी अनुरोध का व्यक्तिगत जानकारी प्रकट करने से पहले सावधानीपूर्वक सत्यापन किया जाएगा।

आप मेरी व्यक्तिगत जानकारी कब तक बनाए रखते हैं?

हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को तब तक बनाए रखेंगे जब तक इस नोटिस में बताए गए उद्देश्यों के लिए उचित रूप से आवश्यक होगा।

कुछ परिस्थितियों में हमें उन उद्देश्यों के लिए आवश्यक समय की तुलना में अधिक लंबी अवधि के लिए आपकी व्यक्तिगत जानकारी को बनाए रखने की आवश्यकता हो सकती है। उदाहरण के लिए: जहाँ कानूनी, नियामक, कर या लेखांकन आवश्यकताओं के अनुसार हमारे लिए ऐसा करना अनिवार्य हो; यह सुनिश्चित करने के लिए कि किसी भी शिकायत या चुनौतियों की स्थिति में हमारे पास आपके साथ हुए लेन-देन का एक सटीक रिकॉर्ड हो; या यदि हम उचित रूप से मानते हैं कि हमारे साथ आपके संबंधों से संबंधित मुकदमेबाजी की संभावना है।

हम अपने पास मौजूद रिकॉर्ड के निर्माण, रखरखाव और निपटान को नियंत्रित करने वाली नीतियों का पालन करते हैं। ये नीतियां रिकॉर्ड के प्रबंधन के लिए हमारी आवश्यकताओं को निर्धारित करती हैं, जिसमें व्यक्तिगत जानकारी को यथासंभव अद्यतित रखने, रिकॉर्ड और अप्रासंगिक या अत्यधिक डेटा को सुरक्षित रूप से हटाने, और जानकारी को इस तरह से संग्रहीत करने पर मार्गदर्शन शामिल है जिससे आपकी पहचान उजागर न हो सके।

मेरे द्वारा प्रदान की गई अन्य व्यक्तियों की व्यक्तिगत जानकारी का आप किस प्रकार प्रबंधन करते हैं?

आपके स्वयं से संबंधित व्यक्तिगत जानकारी के अलावा, आप हमें तीसरे पक्षों की व्यक्तिगत जानकारी भी प्रदान कर सकते हैं, उदाहरण के लिए, आपके परिवार या आश्रित, या आपके सहकर्मी। जहाँ ऐसा हो सकता है, वहाँ हमने इस नोटिस में इसका विवरण दिया है।

इससे पहले कि आप हमें अन्य व्यक्तियों के बारे में जानकारी प्रदान करें, आपको सबसे पहले इन व्यक्तियों को यह सूचित करना होगा कि आप उनका विवरण हमें देने का इरादा रखते हैं और हमारे द्वारा की जाने वाली प्रसंस्करण प्रक्रिया के बारे में भी बताना होगा, जैसा कि इस नोटिस में विस्तार से दिया गया है।

मेरे अधिकार क्या हैं?

आपकी स्थिति के आधार पर, डेटा संरक्षण कानून के तहत आपके पास कुछ अधिकार हो सकते हैं, जिसमें आपकी व्यक्तिगत जानकारी तक पहुँचने, उसे सुधारने, सीमित करने, स्थानांतरित करने या हटाने का अधिकार शामिल है। जहाँ हम कानूनी प्रभाव या इसी तरह का कोई महत्वपूर्ण प्रभाव डालने वाले स्वचालित निर्णय लेते हैं, वहाँ आपके पास ऐसे निर्णयों की मानवीय समीक्षा का अनुरोध करने का अधिकार हो सकता है।

यदि आप अपने अधिकारों का उपयोग करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए विवरणों का उपयोग करके हमसे संपर्क करना चाहिए या अपने सामान्य BAE Systems संपर्क व्यक्ति या प्रबंधक से संपर्क करना चाहिए। हम लागू कानून में निर्धारित समय-सीमा के भीतर डेटा संरक्षण कानून के तहत अधिकारों का उपयोग करने के किसी भी अनुरोध का जवाब देने का प्रयास करेंगे। हालांकि, कुछ मामलों में हम आगे बढ़ने से पहले आपसे अपनी पहचान की पुष्टि करने के लिए कहेंगे।

क्या होगा, यदि मैं और जानकारी चाहूँ?

यदि आप इस नोटिस में दी गई जानकारी के स्तर से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप निम्नलिखित विवरणों का उपयोग करके हमसे संपर्क कर सकते हैं:

इस नोटिस से उत्पन्न होने वाले सभी मुद्दों के लिए संपर्क का प्राथमिक बिंदु, जिसमें डेटा विषय के अधिकारों का उपयोग करने या संबंधित डेटा नियंत्रक से संपर्क करने के अनुरोध शामिल हैं, external.dataprotection@baesystems.com. है। आप अपने भर्ती प्रबंधक या लाइन प्रबंधक को मौखिक रूप से या लिखित रूप में भी अपना अनुरोध सौंप सकते हैं।

हम इस नोटिस में बदलावों का प्रबंधन कैसे करते हैं?

हम इस नोटिस में समय-समय पर संशोधन करते हैं, उदाहरण के लिए, इसे अद्यतित रखने के लिए या कानूनी आवश्यकताओं का पालन करने के लिए।

शब्दावली
व्यक्तिगत जानकारी से संबंधित सामान्य शर्तें

डेटा नियंत्रक का अर्थ है वह कंपनी जो व्यक्तिगत जानकारी के प्रसंस्करण के साधनों और उद्देश्यों को निर्धारित करती है। उदाहरण के लिए, आपके साथ अनुबंध करने वाली BAE Systems यूनिट आपकी डेटा नियंत्रक होगी क्योंकि यह निर्धारित करती है कि वह आपसे व्यक्तिगत जानकारी कैसे एकत्र करेगी, एकत्र किए जाने वाले डेटा का दायरा क्या होगा और इसका उपयोग किन उद्देश्यों के लिए किया जाएगा।

डेटा प्रोसेसर का अर्थ है एक प्राकृतिक या कानूनी व्यक्ति (जैसे कि कोई कंपनी) जो किसी नियंत्रक की ओर से व्यक्तिगत जानकारी के प्रसंस्करण के लिए जिम्मेदार है।

डेटा संरक्षण कानून या डेटा संरक्षण कानूनों का अर्थ है डेटा संरक्षण के प्रसंस्करण से संबंधित कानून जो आपके स्थानीय क्षेत्राधिकार में लागू होते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी वह जानकारी है जो किसी जीवित व्यक्ति से संबंधित होती है। इसमें वह जानकारी शामिल है जो किसी व्यक्ति की पहचान उसके नाम और संपर्क विवरण से कर सकती है, या संबंधित जानकारी जैसे कि खाता गतिविधि, या व्यक्तिगत प्राथमिकताओं का संदर्भ दे सकती है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी व्यक्ति की पहचान कर सकती हैं।

संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी में आपके स्वास्थ्य, आनुवंशिक या बायोमेट्रिक डेटा, आपराधिक दोषसिद्धि, यौन जीवन, यौन अभिविन्यास, नस्लीय या जातीय मूल, राजनीतिक विचारों, धार्मिक या दार्शनिक विश्वासों, ट्रेड यूनियन सदस्यता से संबंधित कोई भी व्यक्तिगत जानकारी शामिल है।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ

निम्नलिखित परिभाषाएँ संपूर्ण नहीं हैं और इनका उद्देश्य उन श्रेणियों के संदर्भ में व्यक्तिगत जानकारी के प्रकारों को स्पष्ट करना है जिन्हें हम संसाधित करते हैं जिनका विवरण नीचे दिया गया है।

  • व्यावसायिक जानकारी: आपके व्यावसायिक संपर्क विवरण जैसे पता, टेलीफोन नंबर, ई-मेल; आपका पद नाम; आपका नियोक्ता; कंपनी की ओर से व्यवसाय संचालित करने से संबंधित कोई भी अन्य जानकारी।
  • संपर्क जानकारी: घर का पता; ईमेल पता; और टेलीफोन नंबर।
  • कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा: कार्यस्थल के संपर्क विवरण जैसे पता, टेलीफोन नंबर, ई-मेल; कार्यस्थल के डिफ़ॉल्ट घंटे; स्थान के लिए डिफ़ॉल्ट भाषा, समय क्षेत्र और मुद्रा; आपकी वर्कर आईडी और विभिन्न सिस्टम आईडी; आपके प्रदर्शन की समीक्षा से जुड़ी जानकारी; आपकी कार्य जीवनी; आपकी रिपोर्टिंग लाइन; आपके स्टाफ या आकस्मिक कार्यकर्ता का प्रकार; आपके काम पर रखने या अनुबंध शुरू होने और समाप्त होने की तिथियां; आपका कॉस्ट सेंटर; आपका पद नाम और नौकरी का विवरण; आपके काम के घंटे और पैटर्न; आप पूर्णकालिक हैं या अंशकालिक; आपकी बर्खास्तगी या अनुबंध समाप्ति की तिथि; बर्खास्तगी का कारण; काम का आपका अंतिम दिन; निकास साक्षात्कार, संदर्भ, स्थिति (सक्रिय/निष्क्रिय/बर्खास्त); पद का नाम; नौकरी में किसी भी बदलाव का कारण और बदलाव की तारीख; आपके लाभ कवरेज शुरू होने की तारीख।
  • रोजगार के दावों, शिकायतों और खुलासों से जुड़ी जानकारी: बर्खास्तगी की व्यवस्था और भुगतान; रोजगार-आधारित मुकदमों और शिकायतों की विषय-वस्तु; घटनाओं की रिपोर्टिंग और खुलासों में स्टाफ की संलिप्तता।
  • वित्तीय जानकारी: क्रेडिट कार्ड की जानकारी; बैंक खाते का विवरण; आपके भुगतान की जानकारी के बारे में अन्य प्रासंगिक जानकारी।
  • मानव संसाधन प्रक्रियाओं की जानकारी: आरोपों, जांचों और कार्यवाहियों के रिकॉर्ड और उनके परिणाम; सहकर्मियों और लाइन प्रबंधन की प्रतिक्रिया; मूल्यांकन; प्रतिभा कार्यक्रम; औपचारिक और अनौपचारिक प्रदर्शन प्रबंधन प्रक्रियाएं; लचीली कार्य व्यवस्था की प्रक्रियाएं; पुनर्गठन और छंटनी की योजनाएं; परामर्श रिकॉर्ड; चयन और पुनर्नियोजन डेटा; स्वास्थ्य और सुरक्षा ऑडिट; अन्य व्यावसायिक ऑडिट; जोखिम मूल्यांकन; घटना रिपोर्ट; प्रशिक्षण और विकास की आवश्यकताओं या प्राप्त प्रशिक्षण से संबंधित डेटा।
  • पहचान की जानकारी: आपकी उपाधि; प्रथम नाम और उपनाम; पसंदीदा नाम; फोटोग्राफिक छवियां; कोई भी अतिरिक्त नाम
  • अप्रवासन की जानकारी: लिंग; राष्ट्रीयता; दूसरी राष्ट्रीयता; नागरिक/वैवाहिक स्थिति; जन्म तिथि; आयु; राष्ट्रीय आईडी संख्या; अप्रवासन डेटा; बोली जाने वाली भाषाएं; निकटतम संबंधी/आश्रित के संपर्क विवरण।
  • अवकाश की जानकारी: अनुपस्थिति के रिकॉर्ड (अवकाश/छुट्टी की तारीखें और श्रेणियाँ सहित); छुट्टियों की तारीखें; पारिवारिक अवकाश से संबंधित जानकारी।
  • निगरानी से जुड़ी जानकारी (लागू कानूनों द्वारा अनुमत सीमा तक): क्लोज्ड सर्किट टेलीविजन फुटेज; सिस्टम और बिल्डिंग लॉगिन तथा एक्सेस रिकॉर्ड; कीस्ट्रोक (कीबोर्ड बटन दबाने का विवरण), डाउनलोड और प्रिंट रिकॉर्ड; इंटरनेट ब्राउज़िंग रिकॉर्ड; कॉल रिकॉर्डिंग्स; आईटी सुरक्षा कार्यक्रमों और फ़िल्टरों जैसे कि फायरवॉल, थ्रेट हंटिंग सॉफ्टवेयर और डेटा हानि रोकथाम टूल्स द्वारा कैप्चर किया गया डेटा।
  • शेयर की जानकारी: धारित शेयरों (पास में मौजूद शेयरों) की संख्या; रजिस्टर में शामिल होने की तारीख; शेयर रजिस्टर से हटने की तारीख; भुगतान किए गए/कैश न कराए गए लाभांश (डिविडेंड); बैंक मैंडेट का विवरण; शेयरों का लेनदेन; राष्ट्रीयता और AGM / प्रॉक्सी वोटिंग।
  • स्टाफ से संबंधित जानकारी: आपकी उपाधि, प्रथम नाम, मध्य नाम और उपनाम; जन्म का नाम; पसंदीदा नाम; कोई भी अतिरिक्त नाम; लिंग; राष्ट्रीयता; दूसरी राष्ट्रीयता; निवास का विवरण; नागरिक/वैवाहिक स्थिति; जन्म तिथि; आयु; घर के संपर्क विवरण (जैसे कि पता, टेलीफोन नंबर, ई-मेल); राष्ट्रीय आईडी संख्या; अप्रवासन और काम करने की पात्रता का डेटा; बोली जाने वाली भाषाएं; निकटतम संबंधी/आश्रित के संपर्क विवरण; पासपोर्ट का विवरण; ड्राइविंग लाइसेंस; कार पंजीकरण का विवरण।
  • भर्ती की जानकारी: पेशेवर और शैक्षणिक योग्यताएं; रेफ़रेंस,CV और आवेदन; रोजगार का इतिहास; डिजिटल और व्यक्तिगत रूप से लिए गए साक्षात्कार तथा मूल्यांकन का डेटा।
  • नियामक जानकारी: किसी भी लागू नियामक प्राधिकरण के साथ आपके पंजीकरण का रिकॉर्ड, आपकी विनियमित स्थिति और कोई भी नियामक संदर्भ।
  • पारिश्रमिक और लाभ की जानकारी: आपकी पारिश्रमिक संबंधी जानकारी (जिसमें लागू होने के अनुसार वेतन, प्रति घंटा योजना, अनुबंध भुगतान की जानकारी, भत्ता, बोनस और योग्यता योजनाएं शामिल हैं), बैंक खाते का विवरण, ग्रेड, सामाजिक सुरक्षा संख्या, कर की जानकारी, तीसरे पक्ष के लाभ प्राप्तकर्ता की जानकारी।
  • वेटिंग की जानकारी: सुरक्षा और रोजगार से संबंधित किसी भी पृष्ठभूमि की जांच और सत्यापन के परिणाम, जिसमें योग्यताओं, वित्तीय और कर संबंधी जानकारी, पहचान और काम करने के अधिकार के डेटा की जांच, आवश्यक आपराधिक रिकॉर्ड की जांच के परिणाम, राष्ट्रीयता, निदेशक पद और प्रतिबंध तथा सार्वजनिक रूप से उपलब्ध सोशल मीडिया जांच के परिणाम शामिल हैं; कुछ व्यक्तिगत या व्यावसायिक यात्रा योजनाओं का विवरण।
परिशिष्ट – प्रोसेसिंग के उद्देश्य
भर्ती और चयन

हम आपके साथ संवाद करने, भूमिकाओं के लिए आपकी उपयुक्तता का मूल्यांकन करने और नियुक्ति संबंधी निर्णय लेने के लिए आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करते हैं। हम भविष्य की रिक्तियों के लिए भी आपका विवरण रख सकते हैं और सुधार के लिए भर्ती प्रक्रियाओं का विश्लेषण कर सकते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; भर्ती की जानकारी।

चिकित्सीय स्क्रीनिंग

जहां कानूनन आवश्यक हो, हम भूमिका के लिए उपयुक्तता की पुष्टि करने और आवश्यक बदलाव करने के लिए रोजगार से पहले की जांच के दौरान स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का मूल्यांकन करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; भर्ती की जानकारी; संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी।

नैतिकता रिपोर्टिंग और मामले के प्रबंधन

हम अनैतिक या गैर-कानूनी आचरण के बारे में चिंताएं उठाने के लिए रिपोर्टिंग चैनल संचालित करते हैं और जांच करने तथा उचित कार्रवाई करने के लिए इस जानकारी को संसाधित करते हैं। इन प्रक्रियाओं और अपनी अनुपालन बाध्यताओं के समर्थन में, हम तीसरे पक्ष द्वारा प्रदान की जाने वाली आचार संहिता रिपोर्टिंग लाइन का संचालन करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: पहचान की जानकारी; स्टाफ से संबंधित जानकारी; कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा; भर्ती की जानकारी; नियामक जानकारी; पृष्ठभूमि की जांच से जुड़ी जानकारी; पारिश्रमिक और लाभ की जानकारी; अवकाश की जानकारी; मानव संसाधन प्रक्रियाओं की जानकारी; निगरानी से जुड़ी जानकारी; रोजगार के दावों, शिकायतों और खुलासों से संबंधित जानकारी; संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी।

मुआवजा और लाभ

हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करके पारिश्रमिक, लाभ, पेंशन, शेयर योजनाओं, कर या सामाजिक सुरक्षा, खर्चों और बजट का प्रबंधन करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा; अवकाश की जानकारी; पारिश्रमिक और लाभ की जानकारी; वित्तीय जानकारी; वाहन की जानकारी।

HR प्रशासन

हम प्रशिक्षण, व्यावसायिक योजना, संचार, रिपोर्टिंग, सर्वेक्षण, उपकरण आवंटन और रिकॉर्ड रखने सहित आपके रोजगार संबंधों का प्रबंधन करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा; भर्ती की जानकारी; नियामक जानकारी; पारिश्रमिक और लाभ की जानकारी; अवकाश की जानकारी; वित्तीय जानकारी; मानव संसाधन प्रक्रियाओं की जानकारी; वाहन की जानकारी; छवियां या तस्वीरें।

स्वास्थ्य और सुरक्षा

हम स्वास्थ्य और सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करने, जोखिम मूल्यांकन और व्यावसायिक स्वास्थ्य मूल्यांकन एवं प्रक्रियाओं को संचालित करने, और कार्यस्थल में आवश्यक बदलाव करने के लिए जानकारी को संसाधित करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा; भर्ती की जानकारी; रोजगार के दावों, शिकायतों और खुलासों से संबंधित जानकारी; संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी।

व्यावसायिक यात्रा और अप्रवासन

हम व्यावसायिक यात्रा, आप्रवासन की औपचारिकताओं और जहां लागू हो, स्थानांतरण की व्यवस्था करने के लिए व्यक्तिगत जानकारी को संसाधित करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा; वित्तीय जानकारी; संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी।

HR प्रक्रियाएं

हम मूल्यांकन, आचरण, प्रदर्शन, क्षमता, शिकायतों, सुरक्षा, जांच और संबंधित मानव संसाधन निर्णयों का प्रबंधन करते हैं। हम अनुपस्थिति से संबंधित जानकारी को संसाधित करते हैं, जिसमें अनुपस्थिति का प्रबंधन करने और काम पर लौटने की प्रक्रियाओं को संचालित करने के लिए स्वास्थ्य संबंधी जानकारी शामिल हो सकती है।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा; भर्ती की जानकारी; पृष्ठभूमि की जांच से जुड़ी जानकारी; नियामक जानकारी; अवकाश की जानकारी; मानव संसाधन प्रक्रियाओं की जानकारी; निगरानी से जुड़ी जानकारी; रोजगार के दावों, शिकायतों और खुलासों से संबंधित जानकारी; संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी।

पृष्ठभूमि की जांच

हम रोजगार से पहले और रोजगार के दौरान पृष्ठभूमि की जांचकरते हैं, जिसमें आपकी और आपके निकटतम संबंधी की पहचान, योग्यताओं, क्रेडिट, ड्राइविंग लाइसेंस, आपराधिक रिकॉर्ड, रोजगार के इतिहास, यात्रा और नियामक जांच शामिल हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा; भर्ती की जानकारी; नियामक जानकारी; पृष्ठभूमि की जांच से जुड़ी जानकारी; निगरानी से जुड़ी जानकारी; रोजगार के दावों, शिकायतों और खुलासों से संबंधित जानकारी; संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी।

व्यावसायिक परिवर्तन

हम पुनर्गठन, छंटनी, परिवर्तन कार्यक्रमों और रोजगार को प्रभावित करने वाले कॉर्पोरेट लेनदेन के लिए व्यक्तिगत जानकारी को संसाधित करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा; भर्ती की जानकारी; नियामक जानकारी; पृष्ठभूमि की जांच से जुड़ी जानकारी; पारिश्रमिक और लाभ की जानकारी; अवकाश की जानकारी; मानव संसाधन प्रक्रियाओं की जानकारी; निगरानी से जुड़ी जानकारी; रोजगार के दावों, शिकायतों और खुलासों से संबंधित जानकारी; संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी।

व्यावसायिक सुरक्षा

हम व्यवसाय की सुरक्षा करने, कानून और कंपनी की नीति का अनुपालन सुनिश्चित करने,स्टाफ की सुरक्षा का समर्थन करने, सुरक्षा चिंताओं की जांच करने और अनुशासनात्मक प्रक्रियाओं को सूचित करने के लिए सिस्टम, उपकरणों और गतिविधियों की निगरानी करते हैं। ये गतिविधियाँ हमारे व्यवसाय को बाहरी और आंतरिक खतरों से बचाने में मदद करती हैं, और जिन क्षेत्राधिकारों में हम काम करते हैं वहाँ की सरकारों द्वारा निर्धारित उद्योग सुरक्षा आवश्यकताओं का अनुपालन करने में हमारा सहयोग करती हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; व्यावसायिक जानकारी; कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा; पृष्ठभूमि की जांच से जुड़ी जानकारी; अवकाश की जानकारी; मानव संसाधन प्रक्रियाओं की जानकारी; निगरानी से जुड़ी जानकारी; रोजगार के दावों, शिकायतों और खुलासों से संबंधित जानकारी; संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी।

CCTV

हम साइटों और इवेंटों में सुरक्षा, संरक्षा, घटना की जांच और नीति अनुपालन के लिए वीडियो कैमरों का उपयोग करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: छवि; ऑडियो; वाहन की जानकारी।

प्रोजेक्ट सूचियाँ और इनसाइडर सूचियाँ

हम बाजार के दुरुपयोग से जुड़े नियमों का अनुपालन करने और व्यावसायिक मूल्य की रक्षा के लिए प्रोजेक्ट सूचियाँ और इनसाइडर सूचियाँ बनाए रखते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा।

सूचना प्रौद्योगिकी

हम आईटी सिस्टम का प्रबंधन करते हैं, एक्सेस नियंत्रित करते हैं, सहायता प्रदान करते हैं, नीतियों को लागू करते हैं, सिस्टमों का परीक्षण करते हैं, सुरक्षा की निगरानी करते हैं और डेटा माइग्रेट करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा; भर्ती की जानकारी; नियामक जानकारी; पृष्ठभूमि की जांच से जुड़ी जानकारी; पारिश्रमिक और लाभ की जानकारी; अवकाश की जानकारी; मानव संसाधन प्रक्रियाओं की जानकारी; निगरानी से जुड़ी जानकारी; रोजगार के दावों, शिकायतों और खुलासों से संबंधित जानकारी; संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी।

कानूनी और विनियामक

हम कानूनी दावों को लागू करने या उनका बचाव करने, कानूनी दायित्वों का अनुपालन करने, अधिकारियों को जवाब देने और बौद्धिक संपदा का प्रबंधन करने के लिए व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी सहित रखी गई व्यक्तिगत जानकारी की सभी श्रेणियाँ।

कंपनी के खाते

हम अधिकृत हस्ताक्षरकर्ताओं के खाते खोलने और उनका प्रबंधन करने, तथा व्यावसायिक क्रेडिट कार्ड खातों का प्रबंधन करने के लिए व्यक्तिगत जानकारी को संसाधित करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: स्टाफ से संबंधित जानकारी; कंपनी के साथ आपके जुड़ाव से संबंधित डेटा; वित्तीय जानकारी; हस्ताक्षर।

कानूनी अनुपालन रजिस्टर और रिकॉर्ड

हम कानूनी जोखिमों के रजिस्टर और घटनाओं, दुर्घटनाओं एवं अनुपालन मामलों के रिकॉर्ड बनाए रखते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी सहित रखी गई व्यक्तिगत जानकारी की सभी श्रेणियाँ।

बीमा

हम बीमा पॉलिसियों, दावों और उससे जुड़ी जोखिम गतिविधियों का प्रबंधन करने के लिए व्यक्तिगत जानकारी को संसाधित करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: संवेदनशील व्यक्तिगत जानकारी सहित रखी गई व्यक्तिगत जानकारी की सभी श्रेणियाँ।

सुरक्षा मंजूरी

हम वर्गीकृत सामग्रियों और बैठकों तक पहुँच को नियंत्रित करने के लिए पहचान और सुरक्षा मंजूरी से जुड़ी जानकारी को संसाधित करते हैं।

व्यक्तिगत जानकारी की श्रेणियाँ: पहचान की जानकारी, सुरक्षा मंजूरी की जानकारी।